फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Car and truck collide, two people injured

कार और ट्रक में हुई टक्कर, दो लोग जख्मी

Tue, 01 Feb 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Car and truck collide, two people injured
पीडीडीयू नगर। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप हाईवे पर मंगलवार की सुबह ओवरटेक के दौरान कार व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन हाईवे पर पलट गए । ट्रक पर लाल बालू लदा था जबकि कार में दो लोग सवार थे । हादसे में कार सवार दो लोग जख्मी हो गए जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर घंटों जाम लग गया । बाद में पहुंची पुलिस व राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े लोगों ने वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि सुबह कोहरे के बीच चंदौली से रामनगर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में कार उससे जा टकरा गई। जोरदार टक्कर से लाल बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पलट गया। इसी के साथ कार भी पलट गई। इस हादसे से हाइवे पर आवागमन ठप पड़ गया। देखते ही देखते एक लेन पर वाहनों की कतारें लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एबुलेंस कार में सवार दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed