फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capture going on Pokhari

पोखरी पर हो रहा कब्जा

Tue, 24 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 24 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Capture going on Pokhari
क्षेत्र के महमूदपुर गांव में सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


 इसको लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव समाज की पोखरी पर कब्जा रोकवाने की मांग की है। आरोप है कि महमूदपुर गांव में बिहार के एक पूर्व न्यायिक अधिकारी ने पोखरी से सटे करीब तीन विस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस रकबे से सटा आराजी नंबर 160 सरकारी पोखरी के रूप में दर्ज है।

भूस्वामी द्वारा अपने रकबे की जमीन पर मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है।

 ग्रामीणों का आरोप है कि भूस्वामी द्वारा पोखरी की जमीन पर मिट्टी डालकर उस पर कब्जा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।


वसीम अहमद, इरफान अली पूर्व सभासद, शौकत अली, गुलाब कन्नौजिया ने जिले के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed