फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   captive With jewelry and cash

गहने और नकदी के साथ बंदी

Wed, 07 Oct 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 07 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
captive With jewelry and cash
आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के जवानों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन
पर गश्त के दौरान  मंगलवार की दोपहर में लाखों रुपये के गहने और नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

 आरपीएफ को शक है कि युवक के पास से बरामद नकदी और जेवरात चोरी के हैं। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। जहां चालान कर दिया गया।


स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी वेंकटेश कुमार मय हमराही मंगलवार को दोपहर में लगभग बारह बजे गश्त के लिए निकले। प्रभारी जैसे ही फुटओवर ब्रिज पर  पहुंचे, तो संदिग्ध अवस्था में एक युवक तीन बच्चों संग बैठा दिखा। शक होने पर उसके सामान की  तलाशी ली गयी, तो उसके बैग से काफी मात्रा में सोने  व चांदी के जेवरात समेत नगदी बरामद हुई।

आरपीएफ उसे वेस्ट पोस्ट थाने ले आई । यहां उसने अपनी पहचान धीरेन्द्र खरवार निवासी बिहार के सासाराम जिले के अकोढ़ी गोला का बताया।


 इस संबंध में सहायक आयुक्त आरपीएफ मुग़लसराय राजाराम  ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से 50 ग्राम सोने, 1460 ग्राम चांदी के जेवरात तथा 17 हजार 527 रुपए नकद बरामद हुए हैं। जीआरपी कोतवाली प्रभारी नंद जी यादव ने बताया कि युवक युवक से पूछताछ कर चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed