फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capitalists benefit from new agricultural law

नए कृषि कानून से पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है सरकार

Sun, 21 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Capitalists benefit from new agricultural law
चहनिया। नए कृषि कानूनों के विरोध में क्षेत्र के सढ़ान गांव में कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के नेताओं ने कोसा। कहा कि सरकार नए कृषि कानून बनाकर किसानों को छल रही है और उनके हक को छीनना चाहती है। सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और किसानों को कंगाल बनाने पर जुटी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सरिता पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को छल रही है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर बिना सदन में चर्चा कराए तीन कृषि कानून किसानों के ऊपर थोप दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान खान ने कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानून से अनाज की काला बाजारी बढ़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर देश व प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद डीजल व पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह ,ध्रुव मिश्रा प्रिंस, रामानंद यादव, रामानुज पांडेय, गुलाब राम, कन्हैया, दीनानाथ मिश्रा, कमला पांडेय, रमेश सिंह, जुनैद अहमद मौजूद रहे। अध्यक्षता धनंजय सिंह ने की। संचालन अरुण द्विवेदी व धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed