फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capacitor banks are being installed on transformers, the problem of low voltage will end

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मरों पर लगाए जा रहे कैपेसिटर बैंक, खत्म होगी लो वोल्टेज की समस्या

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Capacitor banks are being installed on transformers, the problem of low voltage will end
पीडीडीयू नगर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत निगम की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग बिजली के जर्जर तार व खंभों को बदलने के साथ ही अब 250 से 400 केवी क्षमता के करीब 200 ट्रांसफाॅर्मरों में कैपेसिटर बैंक लगा रही हैं। कैपेसिटर बैंक लग जाने से लो वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी। साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार होगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम से पहले सभी चिह्नित ट्रांसफाॅर्मरों में कैपेसिटर बैंक लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हर साल गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगरीय इलाकों में भी लो वोल्टेज की समस्या रहती है। विद्युत भार बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मरों में आग लगने की समस्या भी बनी रहती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए ट्रांसफॉर्मरों में कैपेसिटर बैंक लगाए जा रहे हैं। इससे पावर सिस्टम की दक्षता बढ़ती है और बिजली की लागत कम होती है। कैपेसिटर बैंक ट्रांसफॉर्मर में वोल्टेज के स्तर को भी स्थिर रखते हैं। जिले में अभी कुछ ट्रांसफाॅर्मरों में ही कैपेसिटर बैंक लगाए गए हैं। विद्युत निगम का दावा है कि गर्मी के मौसम से पहले सभी उच्च क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों में कैपेसिटर बैंक लगा दिए जाएंगे। चंदासी उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि फीडर संख्या दो के करीब 15 ट्रांसफॉर्मरों में कैपेसिटर बैंक लगाने का काम चल रहा है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि लोड बढ़ने से जहां ट्रांसफाॅर्मर जलने का खतरा होता है, वहीं उपभोक्ताओं का भी कई बार नुकसान हो जाता है। लगातार होने वाली विद्युत हानियों पर भी इससे नियंत्रण होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed