फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   candle March

कैंडल मार्च निकालकर की दुआ 

Mon, 28 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
candle March
सउदी अरब के पवित्र शहर मक्का के समीप मीना में शैतान को कंकड़ मारने के
विज्ञापन
दौरान भगदड़ में मारे गए हाजियों की याद में जलीलपुर गांव में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया।

 इस दौरान हुई सभा में हाजियों लिए दुआ मांगी गई। शाम छह बजे ग्रामीण पंचायत भवन पर एकत्र हुए। यहां लोगों ने कैंडल जलाकर मार्च निकाला। इसके बाद सभा में वहां के घटना क्रम पर चर्चा की।

वक्ताओं ने इस घटना को दुखद बताया। कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और यह निश्चित करना चाहिए कि फिर से इस तरह की घटना न हो।

 इसके पूर्व गांव से मार्च की शुरूआत कर गांव भ्रमण करते हुए पड़ाव चौराहा होते हुए पंचायत भवन के समीप पहुंच कर मार्च खत्म किया गया।

इसमें सुभाष मौर्य, सेराज अहमद, शंभू मौर्य, इनाम अहमद, साजिद अंसारी, इनाम अहमद, सन्नी, फरान, अकरम असारी, महेन्द्र पासवान, सुभाष विश्वकर्मा, मिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed