फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates enter the center campus after thermal screening

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षार्थियों को परिसर में दिया गया प्रवेश

Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates enter the center campus after thermal screening
पीडीडीयूू नगर। कोरोना संक्रमण काल में बुधवार को स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा जिलेभर के विभिन्न महाविद्यालयों में हुई। इस दौरान संक्रमण को देखते सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्व छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज किया गया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों से लेकर कक्ष निरीक्षक तक मास्क लगाए थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को द्वितीय पाली में बीकॉम की परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान 134 परीक्षार्थी शामिल हुए। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया। इसी प्रकार चहनिया स्थित खंडवारी महिला महाविद्यालय में बुधवार को बीकॉम की परीक्षा में 49 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कफील खान ने बताया परीक्षार्थियों को दूर- दूर बैठने की व्यवस्था की गई है। मास्क, सैनिटाइज के प्रयोग के लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में बुधवार को हुई बीकॉम की परीक्षा में 25 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने बताया कि यहां पर कुल 300 परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। सभी शिक्षक कर्मचारियों के लिए फेस शील्ड की व्यवस्था है। चकिया स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान महाविद्यालय में बुधवार को बीएससी के 09 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं जागेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 08 परीक्षार्थी शामिल हुए। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली बुधवार को 50 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह सकलडीहा पीजी कालेज में बुधवार को हुई परीक्षा में पांच छात्र शामिल हुए ।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में बिगड़े हालात के देखते हुए कई परीक्षाएं टाल दी गई थी। ऐसे में बुधवार को बीकॉम तृतीय वर्ष परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। बीकॉम में जीएसटी विषय की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर आसान आया था। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा नहीं होने से उन्हें साल खराब होने का भय सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आए संदीप यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में परीक्षा नहीं होने से उन्हें डर सता रहा था कि यदि परीक्षा नहीं हुई तो साल खराब हो जाएगा। विकास यादव ने बताया कि बुधवार को जीएसटी का पेपर था। पेपर काफी आसान आया था। अभय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा होने से सभी छात्र-छात्राएं काफी राहत महसूस कर रहे है। श्याम बाबू ने बताया कि काफी तैयारी के बाद कोरोना काल के चलते परीक्षा नहीं होने से काफी मायूसी थी। परीक्षा होने से सभी लोग राहत महसूस कर रहे है। इससे आगे की कक्षाओं में प्रवेश लेने में विव्लंब नकीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed