फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canals were not cleaned, resentment among farmers

Chandauli News: नहरों की सफाई नहीं हुई, किसानों में नाराजगी

Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Canals were not cleaned, resentment among farmers
जिले में नहरों की सफाई न होने से नर्सरी डालने आदि में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इससे अब किसानों में आक्रोश पनपने लगा है। किसानों ने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। अगर समय से नहरों की सफाई हो गई होती तो दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती।धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद में धीरे-धीरे मानसून भी नजदीक आता जा रहा है।किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में भी जुटने लगे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण अभी तक नहरों की खोदाई न होने से सिंचाई की चिंता सताने लगी है। बसनी के किसान केदार यादव ने कहा कि जिले की लगभग सभी माइनर झाड़ झंखाड से पट चुकी है। विभाग किसानों को धोखा दे रहा है। डेरवाकला गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि कहने को धान का कटोरा लेकिन किसान धान की नर्सरी डालने के लिए बूंद बूंद पानी के लिए तरस जाता है। कोरी गांव निवासी किसान बिस्मिल्लाह ने बताया कि नहरों का जाल किसानों के लिए मुंह चिढ़ा रहा है। महरखा गांव निवासी रामनगीना शर्मा ने बताया कि नर्सरी डालने में जब परेशानी है तो धान की सिंचाई कैसे होगी, यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कोट---------------
नहरों की खोदाई दिसंबर माह में कराई गई है। किन-किन माईनरो की समस्या है शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी।-मनोज सिंह,अभियंता,सिंचाई विभाग
---------------------------
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धीना राजवाहा के टेल तक नहीं पहुंचा पानी, परेशानीधीना राजवाहा के टेल तक नहीं पहुंचा पानी, परेशानी
तीन दिन पहले छोड़ा गया है रहवाहा में पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धीना। धीना राजवाहा में तीन दिन पहले पानी छोड़ा गया लेकिन पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। इससे टेल पर बसे किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि पानी न मिलने पर खेती किसानी में मुश्किल हो रही है। कहा कि अभी धान की नर्सरी डालने का मुख्य समय है,ऐसे समय में पानी न मिलना बड़ी परेशानी है।
किसानों की मांग पर धीना राजवाहा में मंगलवार को पानी छोड़ दिया गया लेकिन अब तक ट्रेल तक पानी नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी डालने का व्यस्त समय है। ऐसे में पानी न मिलने से किसान परेशान हैं।कहा कि जहां कुछ पानी पहुंचा है वहां किसान नहर में पंपिंग सेट एवं ट्रैक्टर लगाकर पानी लिफ्ट कर खेतों में भरकर नर्सरी डाल रहे हैं। नूरी गांव तक पानी पहुंचा है लेकिन इसके आगे चार किमी दूर डेढ़गांवां तक के किसान परेशान हैं। डेढ़गांवां निवासी रविंद्र सिंह मुन्ना, शेरू सिंह, राजू सिंह, ललन सिंह, नितेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र सिंह, कन्हैया उपाध्याय, विनय सिंह, पिंटू सिंह, नूरी निवासी किसान अरविंद सिंह आदि ने कहा कि नहर में पानी ना होने से टेल के किसान काफी मायूस एवं चिंतित हैं। इस संबंध में धीना राजवाहा के जेई अंशुमान तिवारी ने बताया कि जल्द ही पानी टेल तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed