फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canal water entered the school

स्कूल में घुसा नहर का पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Canal water entered the school
नियामताबाद। विकासखंड के धपरी गांव में साइफन की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से माइनर का पानी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुस गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्रामप्रधान संजय कुमार के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त पुलिया के समीप प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि धपरी से सरने गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर इस समय मरम्मत कार्य चल रहा है। इस दौरान ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से साइफन की पुलिया पूरी तरह से धंस गई है और माइनर का पानी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जमा हो गया है। साथ ही गांव के रास्ते पर भी जलभराव हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत और विद्यालय से पानी नहीं निकाला गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र, दीपक, पप्पू, गौरीशंकर पांडेय, मनही, रामअवतार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed