फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canal filled with water hyacinth, farmers demand for cleaning

जलकुंभी से पटी नहर, किसानों ने की सफाई कराने की मांग

Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Canal filled with water hyacinth, farmers demand for cleaning
कंदवा। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्काबांध से निकली करीब चार किलोमीटर लंबी जमानिया-असना नहर जलकुंभी और करेम (एक प्रकार का जंगली पौधा) से पटी हुई है। इससे टेल के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से कई बार नहर की सफाई करने की मांग की लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है। इसे लेकर उनमें सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ता जा रहा है। किसानों ने तत्काल नहर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल चक्का बांध से जमानिया असना नहर निकली है जिससे कोदई, तलासपुर, कंजेहरा, असना सहित कई गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। यह नहर वर्तमान समय में जलकुंभी, बेहया, करेम आदि झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी है। इससे टेल के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने कई बार इसके साफ सफाई की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। किसान जयशंकर सिंह, त्रिभुवन सिंह, बैरिस्टर यादव, विंध्याचल यादव, अशोक सिंह, अंगद यादव, श्यामनारायण राम, मुन्ना सिंह, फौजदार यादव सहित अन्यकिसानों का कहना है कि नहर की साफ-सफाई के प्रति सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसानों के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाने से खेत असिंचित पड़े हैं। धान की खेती के समय सिंचाई की समस्या एक बार फिर मुंह बाए सामने खड़ी है और सिंचाई विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आंखें बंद किए हुए हैं। उन्होंने किसानों के हित में नहर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed