{"_id":"605b7fe58ebc3edb54647015","slug":"campaign-should-be-conducted-against-top-ten-criminals-and-warranties-sp-chandauli-news-vns5817631159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाया जाए अभियान: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाया जाए अभियान: एसपी
विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध व अपराधियों की संख्या पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार की शाम स्थानीय कोतवाली में सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को टॉप टेन अपराधियों और वांरटियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके बाद संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इसके बाद कस्बे में पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। एसपी ने कोतवाली में सकलडीहा, धानापुर, कंदवा, धीना और बलुआ के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को विवेचनाओं का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही होली पर विशेष सर्तकता बरतने और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथों की पूरी जानकारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को चुनाव से पूर्व शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्र जमा कराने व थाना परिसर की साफ-सफाई कराने की नसीहत दी।
कहा कि हर हाल में महिला हेल्प डेस्क और महिला चौकी पर महिलाओं की समस्या का त्वरित निस्तारण कराएंा। इसके बाद एसपी ने ईटवा, धरहरा, उकनी आदि बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर कस्बा में पेट्रोलिंग की। इस मौके पर कोतवाल अवनीश राय, अच्छेलाल यादव, सीसीटीएनएस प्रभारी अनुराग गुप्ता, दुर्गेश सिंह, विवेक यादव, निरंजन मौजूद रहे।