{"_id":"682f724caeb3615aee0d1737","slug":"call-to-end-plastic-pollution-through-prabhat-ferry-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131405-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रभात फेरी से प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रभात फेरी से प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने का आह्वान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। पहले दिन डीआरएम ऑफिस से स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों से प्लास्टिक से दूर रहने का आह्वान किया। यात्रियों में जूट के बैग बांटे गए।
प्लास्टिक मुक्त अभियान पखवाड़ा के पहले दिन डीआरएम ऑफिस परिसर में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्लास्टिक से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। डीआरएम के नेतृत्व में मंडल स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी व स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड सदस्य रेलवे स्टेशन पहुंचे।
यहां अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया। इसके बाद डीआरएम सहित अधिकारियों ने यात्रियों के बीच जुट का थैला वितरित किया गया।
इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, डीएमई ईएनएचएम बिरज कुमार आदि रहे। संवाद