{"_id":"63c182959cf279614d23037e","slug":"cake-cut-with-sword-on-bonnet-of-car-in-chandauli-police-took-cognizance-of-viral-video-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: बीच सड़क कार की बोनट पर तलवार से काटा केक, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: बीच सड़क कार की बोनट पर तलवार से काटा केक, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
Fri, 13 Jan 2023 09:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:41 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवा खुले आम कार की बोनट पर तलवार से केक काटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क कार की बोनट पर कई केक रखकर उसे तलवार से काटते दिख रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उक्त वीडियो चकिया थानाक्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास की है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। कुछ दिन पहले मुगलसराय थाना क्षेत्र में भी चौराहे पर केक को तलवार से काटने का वीडियो वायरल हुआ था। तब पुलिस ने तीन लोगों का चालान किया था।
विज्ञापन