{"_id":"6845db595ec9bb95b709d055","slug":"cable-stolen-with-the-help-of-hydra-by-becoming-a-fake-contractor-chandauli-news-c-189-1-svns1010-132145-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फर्जी ठेकेदार बनकर हाइड्रा की मदद से चुराया केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फर्जी ठेकेदार बनकर हाइड्रा की मदद से चुराया केबल
विज्ञापन
चंदौली। पड़ाव स्थित एक अपार्टमेंट के सामने से हाइड्रा की मदद से लगभग 14 लाख रुपये मूल्य की एक किमी लंबी केबल चोरी होने का मामला का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर के अनुसार फर्जी ठेकेदार बनकर केबल की चोरी की गई थी। केबल फर्जी बिल्टी के आधार पर बिहार बेचने की तैयारी थी।
रविवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र के ताहिरपुर गांव स्थित एक गोदाम से 300 मीटर केबल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि भूमिगत केबल चोरी होने की घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके आधार पर मामले का खुलासा करने के लिए सीओ पीडीडीयू नगर राजीव सिसोदिया और मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। इस बीच रविवार की सुबह सूचना मिली कि चोरी की केबल ताहिरपुर में छिपाई गई है। इसके बाद मौके से पुलिस ने 300 मीटर तार, एक चार पहिया वाहन और एक फर्जी बिल्टी बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में नवीन कुमार शर्मा उर्फ प्रकाश निवासी सारण, राजू कुमार निवासी मुजफ्फरपुर और मोहित कुमार राम निवासी सारण शामिल हैं। एएसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 24 मई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच अपार्टमेंट के सामने कटेसर गांव से एक हाइड्रा और एक डीसीएम किराए पर लेकर ठेकेदार बनकर एक किमी भूमिगत बिजली की केबल चोरी की थी। इसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये थी। वे तार को फर्जी बिल्टी के माध्यम से बिहार में बेचने की योजना बना रहे थे। इसमें से 700 मीटर तार पहले ही बेच चुके हैं। एएसपी ने बताया कि बरामद भूमिगत बिजली के केबल (तार) की अनुमानित कीमत 4.70 लाख रुपये है।