फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cable box burnt in Bhojapur, there is water crisis due to lack of electricity

Chandauli News: भोजापुर में जला केबल बाॅक्स, बिजली नहीं आने से पानी का भी संकट

Sun, 22 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt in Bhojapur, there is water crisis due to lack of electricity
सकलडीहा। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जुड़े भोजापुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप शुक्रवार की आधी रात के बाद केबल बाक्स जल गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े सकलडीहा समेत संबंधित इलाकों में आधी रात के बाद बिजली गुल हो गई। शनिवार की दोपहर बाद केबल बाक्स की मरम्मत शुरू हुई। बिजली आपूर्ति न होने से जलापूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। सकलडीहा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शुक्रवार की रात से बिजली आपूर्ति ठप है। सकलडीहा उपकेंद्र के सकलडीहा दक्षिणी, नोनार, कमालपुर व चहनिया फीडर से जुड़े पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे भोजापुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप केबिल बाॅक्स में फाल्ट आ गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार तो देर शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। उधर, सेकेंड फीडर से जुड़े गांव घरचित, सेवखर, भोजापुर, बढ़वलडीह, शिवपुर, टिकरवा, कमहारी, चतुर्भुजपुर, बरठी के गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई रविंद्र कुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य जारी है। जल्दी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed