{"_id":"6a821d7b11345f79c8048f64","slug":"cabinet-minister-anil-rajbhar-inaugurated-a-70-foot-tall-tricolour-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153067-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 70 फीट ऊंचे तिरंगे का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 70 फीट ऊंचे तिरंगे का किया लोकार्पण
विज्ञापन
टांडाकला के मारूफपुर में 70 फीट के तिरंगा का लोकार्पण के पूर्व तिरंगा यात्रा में शामिल कैबिनेट
टांडाकला। क्षेत्र के नदेसर मारुफपुर स्थित शहीद चंदन राय स्मारक स्थल पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत निधि से लगे 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण प्रदेश के श्रम सेवा और नियोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। इससे पहले हिंदू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अमर बलिदानी चंदन राय के शहादत के समय शहीद परिवार को दिए गए आश्वासन के अनुरूप शहीद स्मारक स्थल, बाउंड्री वॉल,हाई मास्ट लाइट, शहीद परिवार के घर तक सड़क, शहीद के नाम बलुआ पुल का नामकरण, शहीद के नाम प्राथमिक विद्यालय का नामकरण, शहीद चंदन के नाम नैढ़ी रोड का नामकरण करा दिया गया है।
इसी क्रम में 70 फीट ऊंचे तिरंगा ध्वज की स्थापना शहीद के सम्मान को बढ़ाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र प्रसाद बारी बीनू ने कहा कि शहीदों की शहादत को गौरवपूर्ण बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सदैव संकल्पित है।
विज्ञापन
इस मौके पर अंबरीश सिंह भोला, रामदयाल यादव रिंकू, अतुल सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल, संकठा राजभर, मनोज कुशवाहा, बब्बू सिंह रहे। संचालन दुर्गेश पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद गोपाल राजभर ने किया।