फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   By-elections to 12 for the vacant posts of Gram Panchayat

ग्राम पंचायत की रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव

Tue, 01 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
By-elections to 12 for the vacant posts of Gram Panchayat
ग्राम पंचायत की रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के मुताबिक छह जून को नामांकन, 12 जून को मतदान और 14 को मतगणना होगी। जिले में बीडीसी के दो, ग्राम प्रधान एक और 268 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों के नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालय को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव लड़ने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते जिले की 268 ग्राम पंचायतों में दो-तिहाई पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। ग्राम प्रधानों का जब तक शपथ ग्रहण नहीं होगा, तब तक उन्हें कार्यभार नहीं मिलेगा। ऐसे में गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार छह जून की सुबह आठ से पांच बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। शाम पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जून को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों की नामांकन वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वहीं 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार उपचुनाव की तैयारियों को शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed