फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buzzing flowers and gifts

वैंलेटाइन डे को लेकर गुलजार हुआ गुलाब और गिफ्ट का बाजार

Sun, 13 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Buzzing flowers and gifts
पीडीडीयू नगर। वैलेंटाइन डे को लेकर गुलाब और गिफ्ट के बाजार गुलजार हो गये हैं। बाजार में इन दिनों तीन सौ रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के फूलों के गुलदस्ते उपलब्ध हैं। वैसे युवाओं में दिल, इमोजी के साथ टेडी की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक पूरे सप्ताह के हर दिन को एक खास अंदाज में एक विशेष डे के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए सात फरवरी से ही फूलवालो से लेकर गैलरियों में भी खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। फूलों के बुके के अलावा आकर्षक गिफ्ट आयटम भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। पहले फूलों की दुकानों में इक्का दुक्का लोग ही पहुंचते थे, लेकिन वेलेंटाइन वीक होने के कारण इन दिनों फूलों की खूब बिक्री हो रही है। गिफ्ट के दुकानदारों ने बताया कि वैलेंटाइन डे के लिए परंपरागत टेडी बीयर, कपल झूला, ताजमहल के अलावा इस बार हार्ट शेप में बने हुए छोटे-छोटे तकिये मंगाए हैं। इसके साथ ही कई प्रकार के ग्रीटिंग, फुल, गुलदस्ते, घडियां, एन्ड्रॉईड मोबाइल, शोपीस की भी मांग है। गिफ्ट के दुकानदार मनोज जायसवाल ने बताया कि टैडी 60-1500 रुपये, इमोजी सौ रुपये, दिल 70 -100 रुपये, कपल लाइटिंग-50-800 रुपये,
विज्ञापन

फोटो फ्रेम 60-1500 रूपये, कपल्स-75 -688 रुपये और ऑर्टिफिशियल गुलाब- 50 से 150 तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed