फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Businessmen looking for grants

अनुदान की बाट जोह रहे पटरी व्यवसायी

Mon, 31 May 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Businessmen looking for grants
अनुदान की बाट जोह रहे पटरी व्यवसायी
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। शहरी क्षेत्र में रह रहे गरीब पटरी व्यवसायियों समेत हलवाई, नाई, धोबी, मोची, पल्लेदार, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक आदि को प्रति परिवार एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा सीएम ने की थी। लेकिन, अब तक नगर के किसी भी पटरी व्यवसायी को अनुदान नहीं मिल सका है। नगर पालिका पीडीडीयू नगर सूचनाओं की फीडिंग का कार्य करने का दावा कर रहा है। पटरी व्यवसायी अनुदान की राह देख रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेज होते ही अप्रैल के अंत में प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके चलते समाज में रोज कमाने वाले पटरी व्यवसायियों समेत हलवाई, नाई, धोबी, मोची, पल्लेदार, रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों समेत अन्य लोगों के समक्ष जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई। उनकी मदद के लिए सीएम ने प्रति परिवार एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन, घोषणा के बाद भी नगर पालिका की ओर ऐसे लोगों से जुड़ी सूचनाओं की फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कर पाया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पालिका के अधिकारी सत्यापन जैसे कार्यों से बचने के लिए पालिका की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकृत पटरी व्यवसायियों के आंकड़े से ही काम चला रहे हैं। जबकि इसमें हलवाई, मोची, रिक्शा चालक, नाई, धोबी आदि वर्ग के लोगों के लाभ से वंचित रहने की आशंका है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर । पिछले वर्ष आई कोरोना लहर में भी पटरी व्यवसायियों की मदद प्रदेश सरकार की ओर से की गई थी। इसके लिए पालिका की ओर से प्रचार प्रसार भी किया गया था। जबकि इस बार ऐसा नहीं किया गया। कई कमजोर आय वर्ग के लोग अब तक इस लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। पात्रों की फीडिंग का कार्य पूरा होते ही डीबीटी के तहत राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच जाएगी।
कृष्ण चंद्र, ईओ नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed