फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   businessman died after shot under suspicious circumstances in Chandauli

Chandauli News: पत्नी ने बेटी से पिटवाया तो आहत व्यापारी ने की खुदकुशी, खुद को गोली मारकर दी जान

Mon, 11 Aug 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 11 Aug 2025 12:16 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक व्यापारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
businessman died after shot under suspicious circumstances in Chandauli
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरे घर में कौन बाहरी लोग आ रहे हैं, यह पूछने का अधिकार मेरा है कि नहीं। यही बात पूछी तो पत्नी ने मेरी ही बेटी से मुझे पिटवाया। भाइयों, ऐसी जिंदगी कौन जिएगा... यह कहते हुए सोमवार को व्यापारी मनोज कुमार गोड़ (46) ने तमंचे से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


गांव केशवपुर निवासी मनोज ने आत्महत्या से पहले बनाए डेढ़ मिनट के वीडियो में पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


मनोज गोड़ कैली रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। परिवार में मनोज, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे परिजनों ने उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। दरवाजा खोलने पर मनोज खून से लथपथ कुर्सी पर बैठे मिले और पास में तमंचा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मां तुझे प्रणाम: 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, विद्यापीठ में हजारों छात्र-छात्राएं करेंगे राष्ट्रगान

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले एक मोवाइल फोन में एक वीडियो मिला है। बरामद असलहा अवैध है। उसकी जांच की जा रही है कि वह मनोज के पास कैसे आया। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed