फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bus depot to be built in chandauli

जिले को जल्द ही मिलेगी बस डिपो की सौगात

Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bus depot to be built in chandauli
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण और जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को मुख्यालय के कटसिला में रोडवेज डिपो के लिए भूमि पूजन किया। कमिश्नर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को अधिगृहित भूमि को जल्द से जल्द घेर कर कब्जे में लेने का आह्वान किया। उन्होंने जल्दी ही इस पर काम लगाने की बात भी कही। इसके पूर्व कमिश्नर ने नियामताबाद विकास खंड के कटेसर में सेनेटरी नैपकिन फैैक्टरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत के साथ कमिश्नर ने कटसिला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चंदौली डिपो निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब चंदौली जिला अपने स्वरूप में आने लगा है। चंदौली डिपो निर्माण के बाद क्षेत्र का विकास और तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी डिपो निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर जल्द से बाउंड्री वाल कराएं। यही नहीं डिपो के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर का डिजाइन बनवाएं और इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण कराएं।  परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि अब तक जनपद में मिनी बसों का संचालन होता रहा है लेकिन अब बड़ी बसों का संचालन होगा। यहीं नहीं यहां से पूर्वांचल के सभी जनपदों के अतिरिक्त आगरा और दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर एसपी अमित वर्मा, एडीएम शिव कुमार शर्मा, सदर तहसीलदार गुलाबचंद आदि रहे। इसकेबाद वे जिला अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक चीर घर, रैन बसेेरा और बच्चों के लिए एनआईसीयू का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने नियामताबाद विकास खंड के कटेसर पंचायत भवन परिसर में बने सेनेटरी नैपकिन कारखाने का फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने सेनेटरी नैपकिन निर्माण की प्रक्रिया को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed