फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burning pot, family is forced to live under the tarpaulin

जल गई मड़ई, तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर है परिवार

Thu, 28 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Burning pot, family is forced to live under the tarpaulin
धानापुर के भदाहूं में शिवलोचन बिंद के मड़ई में लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त सामान। - फोटो : CHANDAULI
धानापुर। थाना क्षेत्र के भदाहूं गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से रिहाइशी मड़ई जलने के बाद वृद्ध अपनी बीमार पत्नी के साथ तिरपाल में रहने को विवश है। घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी अधिकारी ने परिवार सुधि लेने की जहमत तक नहीं उठाई। बीमार पत्नी के इलाज के लिए वृद्ध को अपनी दो भैंस भी बेचनी पड़ गई थी। लोगों ने परिवार की मदद किए जाने की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

धानापुर थान क्षेत्र के भदाहूं गांव निवासी शिवलोचन अपनी बीमार पत्नी के साथ रिहाइशी मड़ई में रहता है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बीमार पत्नी को साथ लेकर इलाज के लिए ताराजीवन पुर गया हुआ था। इस दौरान तेज हवाएं चलने से 11 हजार वोल्ट के तार में शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर किसी प्रकार आग को बुझाया लेकिन तब तक मड़ई जलकर राख हो गई वहीं उसमें रखा गृहस्थी का सामान सहित खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गया। पत्नी का इलाज कराकर वापस लौटे शिवलोचन जली हुई मड़ई देखकर स्तब्ध रह गया। बाद में उसने किसी प्रकार तिरपाल लगाकर अपना आशियाना बनाया। इस संबंध में बीडीओ धानापुर सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि यह आपदा प्रबंधन से जुड़ा मामला है इसमें तहसील स्तर से ही अधिकारी मदद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed