{"_id":"a22000b1e345011f7fde0b4aab109b9a","slug":"burglary-in-advocates-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर चोरी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली के मढिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने अधिवक्ता के
विज्ञापन
घर में घुसकर घर को खंगाल डाला। चोरों ने पचास हजार रुपये नकद सहित तीन लाख
रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मोबइल फोन और साइकल भी लेकर
चम्पत।
सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
चंदौली के अधिवक्ता मुरलीधर मिश्र का पक्का मकान मढ़िया गांव में है। सोमवार को अधिवक्ता के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। रात में सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए।
आधी रात के बाद चोर बाहर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद वे सीढ़ियों से होते हुए नीचे आ गए। चोरों ने आलमारी व बक्सों को तोड़कर सामान निकाल लिया जबकि अटैची लेकर भाग निकले। मुरलीधर मिश्र के अनुसार चोरों ने पचास हजार रुपये नकद के साथ सोने की दो सिक़डी, छह जोड़ी कान का झूमका, एक नथिया, मांगटीका, सोने का हार, सोने की दो चूडियां, दो अंगूठी, दो सेट चांदी का पायल, कीमती कपड़े, आवश्यक कागजात तथा रिश्तेदार के बैग से सोने की नथिया सेट और बारह सौ रुपये ले भागे।
चोर साइकिल और मोबाइल भी साथ लेते गए। सुबह चोरी का पता चला तो अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शीघ्र ही चोरी की घटना के पर्दाफाश करने का आश्वासन दी।
वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। दो दिन पहले ही चांदीतारा गांव में ज्वेलर्स के यहां सेंधमारी कर चोरों ने गहने और नकदी चुराए थे। इसके पहले भी चोरी हुई लेकिन मामले का खुलासा नही हुआ।