{"_id":"869f512b4facb43ae5f55d279dbeb34e","slug":"burglar-captiveted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल के साथ बंदी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुखबीर की सूचना पर छापा मारकर दुलहीपुर स्थित
विज्ञापन
एक हेल्थ क्लब के सामनें से एक आरोपी सोनी को माल, असलहा व कारतूस के साथ
पकड़ा।
पकड़े गये आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी के कुछ सामान व असलहें के साथ दुलहीपुर स्थित एक हेल्थ क्लब के पास खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।
कोतवाल ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार चौबे चौकी प्रभारी जलीलपुर व उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा मुगलसराय के साथ पुलिस की एक टीम घठित की व मुखबीर की सूचना के आधार टीम को रवाना किया। जहां चोर खड़ा था वहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आयी। उसकी तलाशी लिए जाने के बाद उसके कब्जे से चांदी की तीन अदद सिल्ली बरामद की जो 337, 282, 133 ग्राम की थी। उसके पास से दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक चेन व 410 रूपये नगद एवं एक तमंचा 315 बोर का व एक अदद कारतूस मिला।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दकी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुरेश सोनी निवासी दुलहीपुर का पांच हजार रूपये का इनामी बदमाश है ।
वह कई चोरियों में संलिप्त रहा है। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद उसका चालान कर दिया गया जहां कोर्ट के आदेश से उसे जेल भेज दिया गया है।