फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bulldozer will run on 50 shops, PWD issued notice

Chandauli News: 50 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, पीडब्ल्यूडी ने जारी किया नोटिस

Thu, 21 Nov 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on 50 shops, PWD issued notice
पीडीडीयू नगर। नगर में फोर लेन निर्माण का कार्य तेज हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड के किनारे स्थित दुकानों पर लाल निशान लगाने के बाद 50 दुकानदारों को नोटिस भेजा है। साथ ही एक हफ्ते में दुकानें नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे दुकानदारों और भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन और फोर लेन का निर्माण का कार्य चल रहा है। पीडीडीयू नगर में फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। अब पीडब्ल्यूडी ने नगर में जीटी रोड किनारे सुभाष पार्क से काली मंदिर तक सड़क की जद में आने वाली 50 दुकानों पर लाल निशान लगाने के बाद दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। जीटी रोड के दोनों तरफ 52-52 फीट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इससे दुकानदारों और भवन स्वामियों में खलबली मच गई है। नोटिस में कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर अपनी दुकानें खुद हटा लें और सड़क खाली कर दें। ऐसा नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने का खर्च वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि डिवाइडर से दोनों तरफ 52- 52 फीट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद सर्विस लेन और नाले का निर्माण किया जाएगा। विभाग के अनुसार तय मानक के अनुसार दुकानें हटाई जाएंगी। सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। निजी जमीन पर बनें भवनों और दुकानों के मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट--
सड़क निर्माण की जद में आने वाले 50 दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। उन्हें एक हफ्ते के अंदर खुद निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।--केपी तिवारी, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed