फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bulldozer of administration ran in Majhwar village of Sadar tehsil

सदर तहसील के मझवार गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 21 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer of administration ran in Majhwar village of Sadar tehsil
चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के मझवार ग्राम में सरकारी अभिलेख में दर्ज बंजर जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। इसे सदर एसडीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बुल्डोजर लगाकर ढहा दिया। वहीं अतिक्रमणकारी पर एक लाख 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझवार ग्राम में अराजी नंबर 501 रकबा 0.146 हेक्टेयर सरकारी अभिलेख में बंजर के रूप में दर्ज है। इस अराजी नंबर के रकबा 0.130 हेक्टेयर भूमि पर 15 साल से सनातन सत्य प्रबोधक कुटी बबरी वर्तमान अध्यक्ष हरेरामानन्द महाराज ने शौचालय, चहारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इसकी शिकायत मिलने पर सदर एसडीएम ने लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सदर एसडीएम ने तहसीलदार को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया था। इसपर शुक्रवार को नायब तहसीलदार नेतृत्व में तहसील कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचंकर बुल्डोजर लगाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। वहीं अतिक्रमणकारी पर एक लाख 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक सप्ताह का समय दिया गया। इस अवधि में क्षतिपूर्ति न देने पर आरसी जारी कर धनराशि वसूल किया जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed