फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   buffalo slammed the cattleman to death

भैंसा ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला

Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
buffalo slammed the cattleman to death
नौगढ़। इलाके के देवखत गांव में पशुओं को चराने हेतु जंगल ले गए पशुपालक को भैंसा ने पटक-पटक कर मार डाला। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव का रहने वाला पशुपालक भगवानदास यादव उर्फ भगावन (55) पुत्र स्व बेचू बुधवार को सुबह भैंसों को चराने हेतु जंगल ले गया था। बताया जाता है कि भगवानदास गांव से सटे जंगल चिरवाटांड़ में पशुओं को चराने हेतु ले गया था, रास्ते में भैंसों के बीच भैंसा पहुंच गया और सींग से मारने लगा, यह देख भगवानदास यादव ने पत्थर मारकर भैंसा को भगाने का प्रयास किया, गुस्साए भैंसा ने भगवानदास को दौड़ा लिया। वह वहीं गिर पड़ा। भैसा ने भगवानदास को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे आदि लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और भगवानदास को भैंसा के चंगुल से छुड़ाया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नौगढ़ दीनदयाल पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed