फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buddha Purnima: Buddha's life teachings were displayed in the exhibition held in Saidupur

बुद्ध पूर्णिमा : सैदूपुर में लगी प्रदर्शनी में दिखा बुद्ध का जीवन उपदेश

Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima: Buddha's life teachings were displayed in the exhibition held in Saidupur
इलिया के सैदूपुर में बुद्ध की जयंती मनाते बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान के सदस्य। संवा
इलिया।
विज्ञापन

बौद्ध स्थल घुरहूपुर तथा सैदूपुर स्थित बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान परिसर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सैदूपुर में प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन उपदेश दिखे। वहीं, घुरहूपुर में मेला लगा रहा। सैदूपुर में कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने भगवान बुद्ध के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। वक्ताओं ने बुद्ध के जीवन, उपदेशों और उनके बताए अहिंसा, करुणा व सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भक्ति गीतों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व सजावट से सुसज्जित किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी के डॉ. रामनरेश पाल और उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ की निदेशक रेनू द्विवेदी द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों से जुड़े चित्रों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वहीं, घुरहूपुर स्थित पहाड़ी बौद्ध स्थल पर भी बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। गुफाओं में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा दीप व मोमबत्ती प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही पूरी पहाड़ी दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठी, जिससे अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुद्ध वंदना, पंचशील और त्रिशरण का पाठ किया गया तथा खीर प्रसाद का वितरण किया गया। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में दीपक कुमार चांद, रेनू, सभ्या चांद (कैमूर), आनंद राजभर (जिलाध्यक्ष चंदौली), मुन्ना चौहान, राधिका विंद सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे दिन श्रद्धा, शांति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed