फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buddha preached peace

बुद्ध ने दिया शांति का उपदेश

Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Buddha preached peace
पीडीडीयू नगर। भगवान बुद्ध की जयंती पर बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जयंती मनाई। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने बृहस्पतिवार को पराहूपुर स्थित आवास में परिजनों के साथ बौद्ध धर्म के संस्थापक तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में हुआ था। वैसे तो बौद्ध धर्म की नींव भारत में पड़ी, लेकिन भारत के अलावा विश्व के कई देशों में भी बौद्ध धर्म के अनुयायी रहते हैं। प्रमुख रूप से जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, चीन, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, कंबोडिया, हांगकांग, मंगोलिया, तिब्बत, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका में बौद्ध धर्म के अनुयायी पाए जाते है। बिहार प्रांत के बोधगया में पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। जिस बटवृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था वह आज भी बोधिवृक्ष के रूप में मौजूद है।
विज्ञापन

पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर के गंगा तट स्थित पूज्य मां श्रीसर्वेश्वरी सेवा संघ आश्रम में बाबा अनिलराम का अवतरण दिवस सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मनाया गया। गुरुदेव ने कहा कि यह परिवर्तन का दौर है और परिवर्तन ऐसे ही होता है। परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्त्वयों को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में अभी और भी परिवर्तन होंगे। इस मौके पर आनंद भैरव, मंगल, सुनीता, आशा दुबे आदि आश्रमवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed