फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   brutal murder of worker by beheading with shove in chandauli

चंदौली: मजदूर की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, सिर धड़ से किया अलग

Tue, 08 Jun 2021 09:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 09:09 AM IST
सार

पहलादुपर गांव निवासी शख्स डबरिया गांव के ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या के आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
brutal murder of worker by beheading with shove in chandauli
हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूर मेघा बिंद(55) की मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पहलादुपर गांव के कई लोग डबरिया गांव के ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। उसी में मेधा बिंद भी है। मंगलवार की सुबह ईंट भट्टे पर फावड़े से ही सिर को धड़ से अलग कर हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


धानापुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने की बात कही। इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रहलादपुर निवासी मेधा बिंद की हत्या लखईपुर ग्राम निवासी वीरेंद्र ने फावड़े से कर दी है। जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है। वहीं इस घटना को देखकर ग्रामीणों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें वह अभी अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed