फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Broken wire, power supply disrupted for four hours

Chandauli News: टूटा तार, चार घंटे तक विद्युत आपुर्ति बाधित

Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Broken wire, power supply disrupted for four hours
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के कैथापुर में मंगलवार की दोपहर दो बजे बिजली का जर्जर तार टूटने से करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने चार घंटे बाद टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। शाम के छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल होने पर लागों ने राहत की सांस ली। विभाग के लाख दावों के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। जरा सी बारिश होते ही आपूर्ति बेपटरी हो जाती है। मंगलवार की सुबह भी बारिश के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। सुबह के दस बजे से कई बार आने-जाने के बाद दोपहर के दो बजे कैथापुर में जर्जर बिजली का तार टूट गया। तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी। विभाग के कर्मचारी तार की मरम्मत करने पहुंचे लेकिन बार-बार बारिश हो जाने से तार जोड़ने में परेशानी हो रही थी। बारिश के एकदम रुकने के बाद उन्होंने टूटे तार की मरम्मत कर शाम के छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल कर दी। इस संबंध में फीडर के जेई रविंद्र राय ने बताया कि सुबह इंसुलेटरों के जलने से कई बार आपूर्ति बाधित हुई। वहीं दोपहर में तार टूट जाने से समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed