फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Broken sleep of PWD, repair of road filled with ballast

पीडब्ल्यूडी की टूटी तंद्रा, गिट्टी भरकर की गई सड़क की मरम्मत

Wed, 21 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Broken sleep of PWD, repair of road filled with ballast
पड़ाव। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर तड़वावीर बाबा मंदिर के पास बने बड़े गड्ढे में महीनों से दर्जनों वाहन फंस रहे थे। लोग चोटिल हो रहे थे। गड्ढों की वजह से सड़क वन वे हो चुकी थी। सोमवार को भी सुबह से शाम तक कई वाहन इस गड्ढे में फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। वहीं वाहनों के फंसने से लगे भीषण जाम में लोग कराहते रहे। अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में ‘जोखिम भरी डगर, चलना संभलकर’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी की तंद्रा टूटी। मंगलवार को पूरे दिन जेसीबी लगाकर गिट्टी से सड़क को पाटा जाता रहा। शाम तक सड़क समतल हो चुकी थी।
विज्ञापन

पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर महीनों से गड्ढों की भरमार है। तड़वाबीर बाबा मंदिर के सामने सड़क पर दो फीट गहरा और पांच से छह फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था। महीनों से इस गड्ढे में वाहन फंस रहे थे और लोग चोटिल हो रहे थे। लोग विभाग से शिकायत भी किए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को इस गड्ढे में ऑटो, मैजिक, मैटिक ट्राली सहित दर्जनों वाहन फंसे। वहीं ऑटो गड्ढे में जाने से लोग चोटिल भी हुए। घंटों की मशक्कत के बाद इन वाहनों को लोगों ने निकाला इस दौरान मार्ग वन वे हो गया और पीडीडीयू नगर से पड़ाव तक कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में ‘जोखिम भरी डगर, चलना संभलकर’ शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की तंद्रा टूटी। सुबह ही विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंच गई और गड्ढों को गिट्टी से पाटने का काम शुरू हुआ। देर शाम तक सड़क समतल हो गई। हालांकि यह स्थायी समाधान नहीं है। कई बार बारिश होने के बाद स्थिति जस की तस हो सकती है। लेकिन सड़क मरम्मत हो जाने से लोगों को काफी राहत हुई। गड्ढों की वजह से महीनों से बंद आवागमन मंगलवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed