फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Broke ass, not money

टूट गई आस, नहीं मिले पैसे

Sun, 18 Dec 2016 01:38 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 18 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Broke ass, not money
मुगलसराय स्थित एचडीएफसी एटीएम पर लाइन में लगे लोग।  - फोटो : chandauli
लखनऊ में पांच हजार करोड़ रुपये ग्रामीण इलाकों के बैंकों के लिए पहुंचने और प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर वाराणसी के सभी एटीएम चालू होने के बाद जिले के लोगों को भी आस जगी कि शायद उन्हें पैसे मिल जाएं लेकिन आस धरी की धरी रह गई। बैंकों में कतार लगाने के बाद भी शनिवार को लोगों को जरूरत भर पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन

नोटबंदी के 38 दिन बाद भी बैंकों में कैैश की किल्लत कम नहीं हुई है। पुराने नोट जमा कराने की सीमा भी खत्म होने को है। बावजूद इसके बैंकों में कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। बैंक मैनेजरों की माने तो एक दो सप्ताह के भीतर स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो जाएगी। रविवार को बैंकों में छूट्टी रहेगी। ऐसे में पहलेेेही पैसे निकालने के लिए लोग शनिवार को बैंकों में पहुंचे लेकिन यहां उन्हें कुछ हजार से काम चलाना पड़ा। नगर के एसबीआई, यूनियन बैंक, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ   इंडिया, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक सहित अन्य बैंकों से चौबीस हजार नहीं दिए गए। कहीं दो तो कहीं पांच और कहीं दस हजार रुपये ही मिले।ग्रामीण बैंकों और डाकघर में भी कैैश की किल्लत बनी रही। ग्रामीण इलाकों में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और डाकघरों से लोगों को पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन


23 दिसंबर को प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन को देखते हुए शुक्रवार को बनारस के सभी एटीएम के चालू होने और पैसे भरे होने की खबर अखबारों में प्रकाशित हुई और सूचना मिली कि प्रदेश मे बैंकों में कैश की किल्लत को देखते हुए पांच हजार करोड़ रुपये लखनऊ में आ गए हैं और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक में पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे मे लोगो को लगा कि आज उन्हे पैसे मिलेगा लेकिन बैंकों में स्थिति कुछ और ही मिली। बैंक आफ बड़ौदा में पैसे निकालने पहुंचे विजय कुमार ने बताया कि पिछले छह दिनों में उन्हें चौबीस हजार रुपये मिले और इसके लिए प्रतिदिन दो से तीन घंटे लाइन में लगना पड़ा। इसी तरह विजया बैंक की शाखा में पैसे निकालने पहुंचे संजीव शर्मा ने बताया कि अभी तक पूरे चौबीस हजार रुपये नहीं मिले हैं। वे टेंट व्यवसायी हैं और कामगारो को पैसे देने हैं लेकिन मुश्किल हो रही है। इसी तरह पीएनबी में पैसे निकालने पहुंचे राजकुमार ने बताया कि मां बीमार हैं, और पैसे निकालने के लिए परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed