फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   British bridge rails uprooted, repair work accelerated

ब्रिटिश पुल की गिट्टी उखड़ी, मरम्म्त का काम तेज

Mon, 20 Jul 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
British bridge rails uprooted, repair work accelerated
नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बने पुराने पुल का मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। बिहार बार्डर पर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर ब्रिटिश काल के पुल की सड़क खराब हो गई। इसके चलते रविवार को आवागमन भी बाधित रहा। इसकी जानकारी होते ही एनएचएआई ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया। वहीं पुल के दोनों ओर करीब 1500 मीटर लंबी सड़क भी ओवरलोड वाहनों के दबाव और बारिश के चलते खराब हो गई थी। उसकी भी मरम्म्त शुरू हो गई है।
विज्ञापन

28 दिसंबर 2019 को नदी पर बने नए पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद यूपी से बिहार जाने वाले वाहनों के लिए ब्रिटिश काल के पुल की मरम्मत कर चालू किया गया है। लेकिन वाहनों के दबाव और बारिश के चलते पुल और उसके दोनों किनारे की गिट्टी उखड़ गई है। अभी अप्रैल में ही एनएचएआई ने 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से इसकी मरम्मत कराई थी मगर ओवरलोड के चलते पुल की सड़क फिर खराब हो गई। पुल की खराब सड़क को ठीक करने के बाद दोनों किनारे की सड़क भी ठीक करा दी गई है। वहीं बिहार से यूपी आने के लिए स्टील के पुल पर भी ओवरलोड वाहनों पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed