फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bridge will be built on Chandraprabha river in Sikandarpur and Jarkhor

सिकंदरपुर और जरखोर में चंद्रप्रभा नदी पर बनेगा पुल

Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Chandraprabha river in Sikandarpur and Jarkhor
बबुरी। पं. दीनदयाल नगर विधान सभा में सिकंदरपुर और जरखोर गांव में चंद्रप्रभा नदी पर 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए धन मिल गया है। रविवार को विधायक साधना सिंह ने पुल का शिलान्यास किया। कहा कि पुलों के निर्माण से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा नदी पर पुल न होने से जरखोर आस-पास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल की कमी लोगों को खल रही थी। इसके चलते कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। ग्रामीण लकड़ी आदि का पुल बनाकर आवागमन करते थे। ऐसे में चंद्रप्रभा नदी पर सिकंदरपुर और जरखोर गांव के समीप पक्का पुल निर्माण की मांग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। शासन ने पुल निर्माण को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। विधायक ने इसके लिए शिलान्यास किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित अवधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। जनपद में तमाम परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी। बता दें कि सिकंदरपुर में 2.35 करोड़ 86 हजार और ग्राम जरखोर में 2.20 की लागत से पुलों का निर्माण किया जाना है। इस मौके पर ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सोनकर, एसएन पांडेय, सड्डू सिंह, आनंद सिंह, शैलेष सिंह, यशवंत सिंह, मिंटू सिंह, राजेश मौर्य, संजय गुप्ता, सोनू सिंह, आलोक सिंह, पुष्पाजंलि चौहान, सन्नी सिंह, गया राय, हरिश्चंद्र पटवा रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed