{"_id":"ed20dbab60cbe88f9a67aa04fb39b722","slug":"breaking-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लेडुआपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने
विज्ञापन
गहनों की दूकान के शटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे दस हजार रुपये नकदी सहित
लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए।
सुबह दूकान का ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला तो दूकान के मालिक ने इसकी सूचना लेडुुआपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मलोखर गांव निवासी त्रिभुवन वर्मा और पंकज सेठ की संयुक्त रूप से लेडुआपुर गांव में गहनों की दूकान है। प्रतिदिन की तरह दोनों भाई रात आठ बजे दूकान बंद कर अपने घर चले गए।
मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देख कर सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो गहनों के डिब्बे इधर उधर बिखरे पड़े थे।
पंकज सेठ ने बताया कि दूकान से दस हजार रुपये नकद, चांदी के पांच जोड़ी पायल,चांदी की दस सिकड़ी, 25 पीस कान के झूमके, 4 पीस सोने की अंगुठी, 6 जोड़ी हाथ का पंजा, 10 पीस बचकाना घड़ी, हाथ की करधनी दो सौ ग्राम, 4 पीस कान के झूमके, दो पीस झाला, 25 पीस चांदी की अंगूठी, 2 सोने की अंगूठी सहित दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं।
त्रिभुवन वर्मा की सूचना पर मौके पर पहुंची लेडुआपुर चौकी पुलिस ने छानबीन की। आस पास के इलाके की तलाशी लेने पर पास के ही खेत में गहनों के खाली डिब्बे मिले। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी का पता लगाया जाएगा। चोरी की इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।