{"_id":"57ab85e04f1c1b0445ee5402","slug":"breaking-reconstructed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर घर को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर घर को खंगाला
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे आटो चालक के कमरे को चोरों ने खंगाल डाला और नगदी समेत हजारों रुपये मूल्य के जेवरात ले उड़े। घटना के वक्त चालक अपने परिवार संग छत पर सो रहा था। इस बात की जानकारी उसे बुुधवार की सुबह हुई। पीड़ित से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आटो चालक पवन कुमार निगम मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पुर स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है। मंगलवार की रात बिजली न होने कारण अपने कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर छत पर परिवार संग सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी छत से नीचे आयी और कमरे का टूटा ताला देखकर हैरान रह गयी। पवन कुुमार के मुताबिक घर में लगभग बारह हजार रुपये नगद, चांदी व सोने के कुछ जेवरात गायब हुए जिसकी कीमत पचीस से तीस हजार रुपये है। इस संबंध में एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर पर जांच की जा रही है।