{"_id":"666bd24d1dccfa74e8042d0c","slug":"boy-misdeeds-the-innocent-girl-in-chandauli-people-reached-after-hearing-the-scream-case-registered-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चीख सुनकर पहुंचे लोग; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चीख सुनकर पहुंचे लोग; आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Jun 2024 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:47 AM IST
सार
Chandauli News: बच्ची की चीख सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बच्ची ने आपबीती सुनाई तो लोगों के होश उड़ गए। रपट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक जगह छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर छह वर्षीय एक मासूम के साथ उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर वह भाग गया। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में एक छह साल की बच्ची को उसका चचेरा भाई उसको बहला-फुसलाकर घर की छत पर ले गया। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच बच्ची जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुन परिजन ऊपर गए तो चचेरा भाई भाग गया।
विज्ञापन
परिजनो ने थाने में तहरीर दिया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन