{"_id":"641f40cd3878445326096d94","slug":"boy-disappeared-under-mysterious-circumstances-chandauli-news-c-20-1-121459-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बालक रहस्यमय परिस्थतियों में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बालक रहस्यमय परिस्थतियों में गायब
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे से शुक्रवार को एक बालक गायब हो गया। गोरखी ग्राम निवासी संजय चौहान का पुत्र आर्यन चौहान (11) अपनी दादी के साथ शुक्रवार की शाम बबुरी कस्बे में सामान खरीदने आया था। आर्यन को एक दुकान पर बैठाकर उसकी दादी सामान खरीद रही थी। कुछ देर बार जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो आर्यन गायब था। इसके बाद वह उसे बाजार में ढूंढने लगी। आर्यन का कहीं भी पता नहीं चला। संवाद
कार से बीयर की केन बरामद
मोहनिया । दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित नुआंव मेला के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने जांच के दौरान एक कार से 272 केन बीयर बरामद की। तस्कर फरार हो गए। दुर्गावती-ककरैत पथ पर चेकपोस्ट के पास पुलिस रात में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान यूपी की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक कार को दुर्गावती की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर नुआंव मेला के पास कार को छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां 272 केन बीयर बरामद हुई।
पंचायत भवन से इनवर्टर, बैटरी, पंखा चोरी
शिकारगंज । नेवाजगंज ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात इनवर्टर, दो बैटरी, पंखा व डीबीआर चुरा लिया । शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान पति राम आश्रय ने पंचायत भवन का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना शिकारगंज चौकी पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने जानकारी मिलने पर मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
साइबर सेल ने 95 हजार रुपये कराए वापस
चंदौली। साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर पीड़ित के बैंक खाते से निकाले गए 99 हजार 999 रुपये निकाले जाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को 95 हजार 29 रुपये वापस कराए।साइबर सेल निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी निवासी नीलम ने एसपी अंकुर अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बीते 23 फरवरी को उनके खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक अधिकारी व पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारी आदि से वार्ता करके 95,029 रुपया वापस करा दिए गए।