फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boy and girl suicide jumping in front of train family against love affair in chandauli

चंदौली: प्रेम संबंध के खिलाफ थे परिजन, युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Fri, 28 Jan 2022 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jan 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl suicide jumping in front of train family against love affair in chandauli
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे एक युवक और युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से उनकी शिनाख्त कराई। युवक की पहचान बिसौरी गांव निवासी रोहित और युवती की पहचान सदर कोतवाली के पड़या गांव निवासी पायल के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध चल रहा था और परिजनों के विरोध करने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिसौरी गांव निवासी रामप्रवेश का पुत्र रोहित(21) और सदर कोतवाली के पड़या गांव निवासी रामविलास की पुत्री पायल(19) पिछले दो दिनों से घर से लापता थे। दोनों को खोजने में परिजन लगे हुए थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक दोनों का शव मिलने के बाद परिजनों में खलबली मच गई। आनन-फानन लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शव की शिनाख्त की। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जिसका परिजन काफी विरोध कर रहे थे।

इससे नाराज दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। सदर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट होगा। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed