{"_id":"67006d5a2be742ff9a01e6d4","slug":"books-found-kept-like-garbage-in-composite-school-chandauli-news-c-189-1-svns1010-121439-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय में कूड़े की तरह रखी मिली किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय में कूड़े की तरह रखी मिली किताबें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के सुदूर नौगढ़ के कंपोजिट विद्यालय के एक कमरे में कूड़े की तरह रखीं पाठ्य प़ुस्तकें मिलीं हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिले में कुल 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 775 प्राथमिक, 203 उच्च प्राथमिक और 267 परिषदीय विद्यालय कंपोजिट हैं। इन विद्यालयों में कुल 1.84 लाख 679 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत में ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें देने का वादा किया गया था। अप्रैल में स्कूलों के खुलने के बाद गर्मी की छुट्टियां हुईं और इसके बाद जुलाई में फिर से स्कूल खुले। कुल मिलाकर नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए पांच माह से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक सभी स्कूलों में सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं।
इसका कारण विभागीय लापरवाही ही है। कंपोजिट विद्यालय नौगढ़ के एक कमरे में पाठ्य पुस्तकें धूल फांक रही हैं। इसमें अधिकतर किताबें वर्तमान शिक्षा सत्र की है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद अब विभाग ने इसकी जांच की बात कहीं है। इस संबंध में जिले बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय से संबंधित वीडियो प्राप्त हुआ है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने पर पता चला कि कुछ पुरानी किताबें हैं और कुछ इस सत्र है, जो बच्चों के न आने पर नहीं बांटी जा सकी है। मामले की जांच की जा रह है। इसमें दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।