{"_id":"68d6de0efd9be9a4620999c4","slug":"bone-problems-increasing-in-youth-due-to-calcium-deficiency-chandauli-news-c-191-1-gyn1001-132444-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कैल्शियम की कमी से युवाओं में बढ़ रही हड्डी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कैल्शियम की कमी से युवाओं में बढ़ रही हड्डी की समस्या
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
Link Copied
ज्ञानपुर। बदलती जीवनशैली लोगों की हड्डियों को कमजोर कर रही है। कैल्शियम की कमी होने से लोगों में हड्डी संबंधी समस्या देखी जा रही है। अस्पताल में इन दिनों औसतन 900 से एक हजार की ओपीडी हो रही है। इसमें हड्डियों की समस्या के करीब 150 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर के घुटनों और जोड़ों की हड्डियों में दर्द की शिकायत मिल रही है। खास बात है कि ऐसे करीब 35 फीसदी मरीजों की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। इनमें कैल्शियम की कमी देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार की ओपीडी होती है। इनमें 150 मरीजों की ओपीडी हड्डी रोग से जुड़ी होती है। हड्डी विभाग के अलावा ओपीडी के अन्य विभागों में भी कैल्शियम की कमी वाले 100 के करीब मरीज पहुंचे रहे हैं। जिन्हें कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर जांच कर विटामिन सहित अन्य दवाएं देते हैं। विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में न लेने के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी होती है और दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में भोजन की थाली में पौष्टिक आहार जरूर शामिल करें। सौ शय्या अस्पताल के डॉ. रवि सहाय ने बताया कि यदि शरीर में लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है तो इसका सीधा असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ सकता है। कैल्शियम की कमी खानपान में लापरवाही के कारण होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए खानपान में पौष्टिक आहार शामिल करें। बताया कि दूध व अंडा में सबसे अधिक कैल्शियम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।