फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bolero collides with bike, three students injured

Chandauli News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन छात्र हुए घायल

Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bolero collides with bike, three students injured
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के अटल सेतु ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार की देर शाम बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घायलावस्था में पुलिस ने उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हथियानी गांव निवासी छात्र कुलदीप यादव (18) , चुरमुली गांव निवासी सूरज साहनी (18) और विजयी साहनी उर्फ विजय (19) धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही तीन मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड पर बने अटल सेतु ब्रिज पर पहुंचे कि पीछे से आ रही बोलेरो उनके बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान कुलदीप व विजयी साहनी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन छात्र घायल हो गए है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बोलेरो को कब्जे में कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed