फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bolero collided with trailer, one killed, two injured

ट्रेलर से टकराई बोलेरो, एक की मौत, दो जख्मी

Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with trailer, one killed, two injured
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर ट्रेलर और बोलेरो में टक्कर हो गई। शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना में बोलेरो सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से नाराज लोगों ने ट्रेलर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को लोगों की चंगुल से छुड़ाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के सासाराम माइको परमनगर निवासी धर्म सिंह ( 60 ) अपने पौत्र विकास सिंह ( 28 ) और चंदन सिंह ( 30 ) के साथ चंदौली की तरफ आए थे। शुक्रवार की देर शाम सभी बोलेरो से सासाराम लौट रहे थे। अभी बोलेरो नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप पहुंची थी। तेज रफ्तार बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रेलर चालक अंबुज को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंबुज को छुड़ाया औऱ नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। वहीं बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल विकास और चंदन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed