फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body will be healthy through exercise and yoga

व्यायाम व योग से शरीर होगा निरोग

Sun, 14 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body will be healthy through exercise and yoga
चकिया। स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में चल रहे शारीरिक शिक्षा और योग कोविड-19 के संदर्भ में कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि व्यायाम और योग के जरिए शरीर को निरोग बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यायाम से जहां शारीरिक शक्ति बढ़ती है वही योग के जरिए शरीर के विभिन्न अवयवों को एक सूत्र में बांधने में मदद मिलती है। उन्होंने अनेक प्रकार के व्यायामों की विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. बालरूप यादव ने योग के विभिन्न आयामों अनुलोम विलोम, कपाल भाति, प्राणायाम, वज्रासन, सूर्य नमस्कार आदि योग और प्राणायाम को स्वयं करके दिखाया तथा उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. संतोष यादव, डॉ. शमशेर बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. सरवन कुमार यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने और संचालन रामाकांत गोंड ने किया।
विज्ञापन

प्रमासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित
चकिया। स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 14 मार्च को आयोजित प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की अनुमति न मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति स्थानीय प्रशासन से मांगी गई थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी जिससे सम्मेलन स्थगित करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed