फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of youth who left home to get his mobile repaired found in a garbage heap.

Chandauli News: मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकले युवक का कूड़े के ढेर में मिला शव

Wed, 10 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who left home to get his mobile repaired found in a garbage heap.
स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 6 निवासी सुनील चौधरी (20) का शव मंगलवार को कचरे के ढेर में मिला। सुनील सोमवार की शाम मोबाइल मरम्मत कराने के लिए घर से निकला था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुनील के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि सुनील सोमवार की शाम 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि रात को 9-10 बजे के आस-पास जब उन्होंने सुनील को फोन लगाया, तो फोन नहीं लगाl। परिजनों ने बताया कि अगले दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली कि सुनील का शव वार्ड नंबर 7 के पास एक कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ है। पिता ने सुनील की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैl पिता ने सुनील का किसी से कोई विवाद नहीं था। 5 साल पहले सुनील की शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां है। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि युवक का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कैसे हुई अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed