फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Black rice will also be sold at Chandauli and Sayedaraja railway stations

चंदौली और सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर भी बिकेगा काला चावल

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Black rice will also be sold at Chandauli and Sayedaraja railway stations
रेलवे के एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सभी 35 स्टेशनों पर स्थानीय उत्पाद बेचे जाएंगे। पीडीडीयू जंक्शन पर जरी जरदोजी, काला चावल और लकड़ी के खिलौने के स्टाल लगाए जाएंगे। वहीं चंदौली मझवार और सैयदराजा स्टेशन पर भी जरी जरदोजी के साथ ब्लैक राईस बिकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उत्पाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे ने पूरे देश में एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू की है। इसके तहत स्टेशनों पर उसे जिले के उत्पादों को बेचा जा रहा है। इसके लिए स्टाल लगाए जा रहे हैं। इससे जहां स्थानीय उत्पादकों को अपना माल देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। वहीं स्टाल से रोजगार भी मिलेगा। पीडीडीयू जंक्शन पर जरी जरदोजी, ब्लैक राइस और लकड़ी के खिलौने बेचने का निर्णय लिया गया है। वहीं चंदौली और सैयदराजा में ब्लैक राइस और जरी जरदोजी के स्टाल लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह मानपुर, भभुआ रोड, नवीनगर में हथकरघा के आइटम, सोननगर, दुर्गावती, कर्मनाशा, पुसौली, शिवसागर रोड पर बांस के उत्पाद, विक्रमगंज, उटारी रोड, मुठानी, इस्माइलपुर, जाखिम, करकट्टा, करवंदिया, कास्था, परैया, सतबहिनी और फेसर में पत्तों से बने घरेलु वस्तु जैसे पंखा, झाड़ू आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके तहत उत्पादकों को एक हजार रुपये में 15 दिन के लिए स्टाल आवंटित किया जाएगा। यदि पचास लोगों ने आवेदन किया तो सभी को बारी बारी से 15-15 दिनों से लिए स्टाल आवंटित किया जाएगा। इस संबंध में पीडीडीयू मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed