फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Black day celebrated against the order to open and tighten the handbrake

Chandauli News: मालगाड़ी का हैंडब्रेक खोलने-कसने के आदेश के खिलाफ मनाया ब्लैक डे

Tue, 11 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Black day celebrated against the order to open and tighten the handbrake
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले ट्रेन मैनेजरों ने सोमवार को ब्लैक डे मनाया। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर क्रू सेल के पास ट्रेन मैनेजरों ने प्रदर्शन कर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रेन मैनेजरों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। चेतावनी दी कि मालगाड़ी का हैंडब्रेक खोलने और बंद करने संबंधी आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने बताया कि ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले पूरे भारतीय रेलवे में ब्लैक डे मनाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से 24 जनवरी को पत्र जारी किया गया है। इसमें ट्रेन मैनेजर और असिस्टेंट लोको पायलट को गुड्स ट्रेन के हैंडब्रेक को खोलने और बंद करने का काम सौंपा गया है। यह हमारे कैडर के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन परिसर में हैंडब्रेक बांधने एवं खोलने का काम सामान्य नियम के तहत स्टेशन स्टाफ की ओर से किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि रेलवे जब तक इस आदेश को वापस नहीं लेता है, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रणजीत कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, छोटेलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed