फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP workers burnt the effigy of Pakistan's foreign minister

Chandauli News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Pakistan's foreign minister
चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। कहा कि पाक के विदेश मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे पूरे देश पाक के विदेश मंत्री के खिलाफ आक्रोश है। विदेश मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। सभी देश के लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान देते हैं। इससे पड़ोसी देश पाकिस्तान के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। ऐसे में लोग सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए अनाप-शनाप बयान बयानबाजी करने पर उतर गए हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत का कद पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। इस बात को पाक जैसे देश को भी समझना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत की सैन्य ताकतों का पाकिस्तान अंदाजा नहीं है। जबकि पूरा विश्व भारत की सैन्य क्षमता को जान चुका है। भारत ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। देश के लोग नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानते है। ऐसे में उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन रविंद्रनाथ गोंड़, शिवराज सिंह, अमित सिंह, अलख तिवारी, आशीष रघुवंशी और राजेश जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त
पीडीडीयू नगर। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में बिलावल का पुतला फूंका गया। कहा कि पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी होगी तो हम लोग ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार हैं। अगर भारत अस्तित्व बनाने की क्षमता रखता है तो अस्तित्व मिटाने की भी क्षमता रखता है। इस दौरान गीता रानी गुप्ता, मालती गुप्ता, संजय कनौजिया, विभूति जायसवाल, अमित केसरी, लक्ष्मण जायसवाल, राजीव जायसवाल, सुधीर चौहान, प्रभुनाथ जायसवाल, जय सिंह और राजीव जायसवाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed