फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli murder news BJP vice president brother shot dead in broad daylight accused arrested

चंदौली में खौफनाक वारदात: भाजपा नेता के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी घायल

Sat, 05 Jul 2025 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Jul 2025 11:07 AM IST
सार

Chandauli Murder News: चंदौली जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई।  

विज्ञापन
Chandauli murder news BJP vice president brother shot dead in broad daylight accused arrested
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली शहर में शनिवार की सुबह गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई और परचून दुकानदार संतोष मौर्या (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर के वार्ड नंबर 7 की है, जहां आरोपी देंवेंद्र जायसवाल उर्फ प्रकाश जायसवाल ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। भीड़ ने उसे पकड़कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


ये है मामला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रकाश जायसवाल की डॉ. मौर्या के भाई संजय मौर्या से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बहस के बाद जयप्रकाश अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर लौटा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए संतोष मौर्य को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल हो गया। जिला अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर का माहौल गमगीन है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Gold Loan Fraud: जिस सोने पर दिया 17 लाख का लोन, बाद में बताया जीरो कैरेट का; केस दर्ज करने का आदेश

आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि हत्या के आरोपी जयप्रकाश जायसवाल को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। वह पहले से ही दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जो अक्सर चौराहे और बाजार में लोगों को धमकाता रहता है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोली मारने वाले आरोपी की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या के भाई की गोली मार कर शनिवार को एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। उसे ग्रामीणों ने पड़कर मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को पुलिस ले आई थी। जिसका इलाज किया गया है और उसकी हालत ठीक होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed